बाप पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह में गूंजा मिशन 2028: प्रदेश में बनेगा आदिवासी मुख्यमंत्री, विधायक डोडियार बोले 112 सरपंच सीटें जीतेंगे
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) रतलाम-बांसवाडा रोड स्थित पठान फार्म हाउस में भारत आदिवासी पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह शनिवार देर शाम उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। मंच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिशन 2028 और 2029 के लिए हुंकार भरी। रावटी, शिवगढ़, बाजना, सैलाना, सरवन, बेड़दा, चंद्रगड आदि के ब्लॉक और मंडल स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बाप संस्थापक सदस्य कांति भाई आदिवासी, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगीलाल निनामा, आदिवासी परिवार प्रतिनिधि देवीलाल रोत, बाप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह गड़वाल, पेटलावद विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र डामर, झाबुआ डीसीसी प्रभारी संदीप वसुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व में जिला अध्यक्ष रमेश खराडी, विधायक कमलेश्वर डोडियार, राष्ट्रीय सदस्य कविता भगोरा सहित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र मैडा और चंदू मईड़ा आदि मंचासीन थे।
कांति भाई आदिवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लक्ष्य साफ है। 2028 में मध्यप्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी से मुख्यमंत्री बनाना है, और 2029 में प्रदेश की सभी आदिवासी बाहुल्य लोकसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराना है। इसकी तैयारी आज से ही शुरू करनी होगी। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगीलाल निनामा ने एकता पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। भारत आदिवासी पार्टी की लहर में ही आदिवासी समाज सहित सबका भला होगा।
विधायक डोडियार ने भरा जोश, गिनाए लक्ष्य-
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उद्बोधन में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 112 सरपंच, सैलाना और बाजना दोनों जनपदों के सभी जनपद सदस्य, दोनों जनपद अध्यक्ष तथा जिले की चारों जिला पंचायत सीटों पर एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। विधायक डोडियार ने कहा कि यह तभी संभव होगा जब हर कार्यकर्ता तन, मन से मैदान में जुट जाए। अब घर बैठने का वक्त नहीं है। हर गांव, हर फलिया और हर घर तक पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और विकास का एजेंडा पहुंचाना होगा। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि घर घर जाकर एक एक वोटर को भारत आदिवासी पार्टी से जोड़ेंगे और मिशन 2028 को सफल बनाएंगे।





The variety of games here is impressive. I spend hours exploring different slots and they all work flawlessly. Big thanks to vnbancanohu
The app is a game changer. I can play wherever I am and the graphics are stunning. You guys should definitely try okplaycasinoapk.