रतलाम में पुतला दहन कर सरकार बदलने की उम्मीद? महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में पुतला दहन कर सरकार बदलने की उम्मीद? महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

रतलाम- (एमपी की खबर) देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, रुपए की गिरती कीमत, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक-1 द्वारा रविवार को प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां नजर आईं, जिन पर “भाजपा हटाओ, देश बचाओ” और “शक्कर के भाव कम करो” जैसे नारे लिखे हुए थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और रुपए की गिरती कीमत का असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

शाम को होगा, सद्बुद्धि यज्ञ

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 द्वारा महंगाई के विरोध में रविवार शाम 5 बजे हाट रोड हनुमान मंदिर पर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के यज्ञ किया जाएगा।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशा राजीव रावत, शांतिलाल वर्मा, महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, बसंत पांडे, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र अठाना, सुजीत उपाध्याय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।