खरगोश की मौत पर अनोखी श्रद्धांजलि, याद में बनवाया चबूतरा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

खरगोश की मौत पर अनोखी श्रद्धांजलि, याद में बनवाया चबूतरा

विधि-विधान से पूजन कर ग्रामीणों को कराया भोज, 11वीं की रस्म भी निभाई

रतलाम/आलोट- (एमपी की खबर) रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र के ग्राम गुराडिया में एक परिवार ने अपने पालतू खरगोश की मौत के बाद उसकी याद में अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी। परिवार ने खरगोश की स्मृति को संजोने के लिए गांव में एक चबूतरा बनवाया और उस पर खरगोश की प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की।

परिवार के सदस्यों ने चबूतरे पर विधि-विधान से पूजन-पाठ किया। खरगोश की मृत्यु के बाद परिवार ने उसकी 11वीं की रस्म भी निभाई। इस दौरान ग्रामीणों को आमंत्रित कर सामूहिक भोज कराया गया और मौसर की रस्म पूरी की गई।परिवार के अनुसार, पालतू खरगोश से उनका लंबे समय से भावनात्मक जुड़ाव था। उसकी मौत के बाद परिवार ने उसकी स्मृति को बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया। पालतू खरगोश की याद में चबूतरा बनवाकर पूजा-पाठ और 11वीं की रस्म निभाने का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण भी परिवार के इस भावनात्मक लगाव और श्रद्धांजलि के अनोखे तरीके को लेकर चर्चा करते नजर आए।