रतलाम कला मंच की बैठक संपन्न,संस्था के पुनर्गठन सहित कई प्रस्ताव पारित
सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा, रतलाम
रतलाम- (एमपी की खबर) सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था रतलाम कला मंच (पूर्व सुरभि संस्था) की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे।
बैठक में संस्था की सक्रियता बनाए रखने के लिए समाजहित की सोच रखने वाले नए लोगों को सदस्य बनाने और संस्था के पुनर्गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की निरंतरता के लिए प्रत्येक तीन माह में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में छोटे और बड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति जताई। इन आयोजनों के माध्यम से शहर की उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने की बात कही गई। वर्ष में एक बार संस्था सदस्यों के लिए पिकनिक एवं पारिवारिक सहभोज आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
आगामी त्योहारों के अवसर पर संस्था की ओर से नए कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी सदस्यों ने चर्चा की।बैठक के दौरान संस्था सदस्य विवेक शर्मा ने स्वरचित देशभक्ति कविता का पाठ किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। बैठक में महेश ओझा, अजय चौहान, शरद चतुर्वेदी, अरुण शर्मा, विवेक शर्मा, मनोज भावसार, राजेंद्र चतुर्वेदी, सौम्या भावसार, शीतल पांचाल, दीपिका पंवार, खुशबु सोढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




