सैलाना मे 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) सैलाना नगर के अनेकों जगहों पर 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया है।रविवार को सैलाना नगर में विभिन्न संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
नगर के शासकीय महाविद्यालय में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात ॐ के उच्चारण के साथ शुरू हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.पी. पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी दौरान डॉ. अनुभा कनाडे, डॉ. हरिओम अग्रवाल, प्रो कविता चौधरी, महेंद्र वर्मा, लक्ष्मण सिंह भंवर, कांतिलाल परमार, विनोद रमन, नंदलाल मईडा सहित महाविद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की।
नगर के दोनों सांदीपनी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया-
नगर के शासकीय सांदीपनी विद्यालय, कृषि उपज मंडी के सामने आयोजित मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का योग दिवस पर प्रसारित उद्बोधन आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से सभी उपस्थितजनों को सुनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, जनपद सीईओ रिया गेरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. दड़ीग, जनजाति विकास मंच जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, व्यापारी ऐसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रेश चंडालिया, असेंबली ऑफ़ एमपी जनर्रर्लिस्ट ब्लाक अध्यक्ष नितेश राठौड़, योगाचार्य रमेश गेहलोत, हेमंत व्यास, बबीता परमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन रुद्रेश देराश्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा ने माना।
इसी तरह सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में भी अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योग दिवस पर शिक्षक योगेश परमार ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करवाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षक वैभव दुबे, खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर, शिक्षक इमरोज खान, रेव सिंह वसुनिया, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार, श्वेता नागर, सुरभि व्यास और पलक विश्वकर्मा ने भी सहभागिता की।





Finally found a spot that actually pays out on time. The interface is clean and not cluttered with useless ads. I’m really enjoying my time here so far. Visit jjjwin today.