खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: सैलाना में किराना दुकानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: सैलाना में किराना दुकानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

रतलाम/सैलाना- (एमपी की खबर) शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया, खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा शिकायत के आधार पर सैलाना में विभिन्न किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ज़ाकिर हुसैन असगर अली किराना, पंचेड़ वाले की दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर शिकायत से संबंधित राजगीरा के लड्डू नहीं पाए गए। दुकान से भागर एवं फरियाली मिक्स आटा के नमूने लिए गए। साथ ही दुकान संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में मुल्ला अब्देली मुल्ला काला भाई, एमजी रोड सैलाना की दुकान से गुलाब जामुन मिक्स का नमूना लिया गया। वहीं बादशाह जनरल स्टोर एंड किराना से अरिहंत टर्मरिक पाउडर का नमूना जांच के लिए लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।