नामली थाने के विवेचक कक्ष में घुसा साढ़े 4 फीट लंबा सांप, पुलिसकर्मियों में मची हलचल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली थाने के विवेचक कक्ष में घुसा साढ़े 4 फीट लंबा सांप, पुलिसकर्मियों में मची हलचल

रतलाम- (एमपी की खबर) जिले के नामली थाने में बुधवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब विवेचक कक्ष में अचानक करीब साढ़े 4 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप नजर आते ही पुलिसकर्मी कमरे से बाहर आ गए और स्नेक कैचर बहादुर मईड़ा को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर रतलाम से पहुंचे बहादुर मईड़ा ने कक्ष में छिपे सांप की तलाश शुरू की। सांप एक कोने में छिपा हुआ था, जिसे उन्होंने सावधानी से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को बोरे में रखकर आबादी से दूर खेतों की ओर सुरक्षित छोड़ दिया गया। बहादुर मईड़ा के अनुसार, पकड़ा गया सांप दामन स्नैक प्रजाति का नर सांप था और जहरीला नहीं था। समय रहते सांप को सुरक्षित बाहर निकालने से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।