सैलाना में विट्ठल माता उत्सव समिति का भव्य आयोजन,9 दिन गरबो के बाद दशहरे पर 251 कन्याओं का पूजन कर कराया कन्या भोज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में विट्ठल माता उत्सव समिति का भव्य आयोजन,9 दिन गरबो के बाद दशहरे पर 251 कन्याओं का पूजन कर कराया कन्या भोज

रतलाम- (एमपी की खबर) जिले के सैलाना नगर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह के वातावरण के बीच विट्ठल माता उत्सव समिति द्वारा नौ दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव के सफल आयोजन के पश्चात दशहरे के पावन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में करीब 251 कन्याओं ने भाग लिया। कन्याओं को भोज कराकर श्रद्धा भाव से उनकी सेवा की गई।

नौ दिनों तक गरबा आयोजन के माध्यम से माता की आराधना और भक्ति में लीन रहे श्रद्धालुओं ने दशहरे पर कन्या भोज के साथ धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया। आयोजन में महिलाओं एवं पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कन्या भोज के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विट्ठल माता उत्सव समिति के इस आयोजन ने धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। नौ दिवसीय गरबा महोत्सव के बाद कन्या भोज के आयोजन से उत्सव का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।