भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी को एक ओर मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी
रतलाम- (एमपी की खबर) भारतीय जनता युवा मोर्चा के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच में राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा मंच एवं सर्व स्वर्णकार युवक-युवती कल्याण संस्था द्वारा जारी बधाई संदेश के माध्यम से की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी व युवा इकाई के अध्यक्ष रवि सोनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
अनुकूल सोनी वर्तमान में भाजयुमो के रतलाम जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से समाज के युवाओं में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की अपेक्षा है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों व शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी जा रही है।




