विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (sailana) बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधनों की उपलब्धता से किस तरह हमारा दैनिक जीवन प्रभावित होता है और किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसे दर्शाते हुए सैलाना बाय-पास मार्ग स्थित सांदीपनि शा. मॉडल स्कूल में ओजस क्लब तत्वाधान में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का प्रभावी और जीवंत मंचन किया। नाटक के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या का लेकर जागरूकता हेतु आमजन और प्रशासन द्वारा क्या प्रयास किए जा सकते हैं इसे भी बखूबी समझाया गया।

नाटक में विद्यार्थी सिद्धार्थ, तनुष, कार्तिक, खुशी, मानसी, मानवी, वेदिका, गिरीश, चंचल, भावना, ममता, लोकेंद्र और प्रतिष्ठा परमार ने सहभागिता की। वरिष्ठ शिक्षक वैभव दुबे द्वारा भी प्रार्थना सभा में विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गयी। नाटक में मार्गदर्शन शिक्षक औजस क्लब प्रभारी योगेश परमार का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *