सैलाना विधायक फिर एक बार चर्चा में दस माह तक वेतन नही लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र
Mpkikhabar ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (sailana) सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चा में आते नजर आए। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल में स्थित विधि अध्ययन के लिए प्रतिष्ठित नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी में एलएलएम कोर्स का नियमित अध्ययन के कारण विधायक के रूप में देय वेतन एवं भत्ते स्वेच्छा से ग्रहण न करने संबंधी आवेदन विधानसभा अध्यक्ष सहित संसदीय कार्य मंत्री, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री सहित मुख्य सचिव मप्र. शासन, विधानसभा प्रमुख सचिव को भी वेतन भत्ते छोड़ने के लिए विधायक डोडियार ने पत्र भेजा है
पत्र मै उल्लेख किया कि मैं कमलेश्वर डोडियार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 221-सैलाना से निर्वाचित विधानसभा सदस्य हूँ। और नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में एक वर्षीय एलएमएल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में अध्ययन एवं शैक्षणिक कार्यों में दिनांक 20 जुलाई 2026 से संलग्न रहूँगा। इस कारण मैं अपनी स्वेच्छा से विधायक के रूप में देय वेतन एवं भत्ते ग्रहण नहीं करना चाहता हूँ। आप से अनुरोध है कि कृपया मेरे इस स्वैच्छिक निर्णय को स्वीकार करते हुए, दिनांक 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं के चलते मुझे देय विधायक वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का कष्ट करें। यह निर्णय मैंने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से लिया है। भविष्य में यदि वेतन एवं भत्ते पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, तो इस संबंध में पृथक आवेदन प्रस्तुत करूँगा।
अकादमिक सत्र 2026-27 के करीब 10 महीने के दौरान बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया और नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल के उपस्थिति और अध्ययन संबंधी नियमों/शर्तों का पालन करते हुए पढ़ाई और संवैधानिक कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाते हुए प्राथमिकता से विधानसभा सत्र में उपस्थित होकर जनता के हितों के लिए विधायक के रूप में कर्तव्यों के निर्वहन और विधानसभा क्षेत्र में शासकीय कार्यक्रमों और गतिविधियों में भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समय समय में जन समस्याओं पर सुनवाई शासन-प्रशासन से जन हितों के नियमित संपर्क भी बनाए रखने का प्रयास करूँगा। उन्होंने बताया कि करीब 10 महीने का वेतन भत्ता छोड़ने के बाद जरूरी समय पर मैं स्वयं के खर्चे से विधानसभा क्षेत्र में दौरे कार्यक्रम और जन सुनवाई जैसे कार्यक्रमों में उपस्थिति आदि सुनिश्चित करूँगा। यह भी कि अध्ययन के दौरान विधानसभा सदस्य के रूप कर्तव्यों का निर्वहन प्राथमिकता से करूँगा।




