सैलाना नगर में बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, महिलाएं छतरी और गमछे के सहारे घरों से बाहर निकलने को मजबूर
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (sailana) जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी दौरान सैलाना नगर में भी सुबह से ही तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। भरी दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं, वहीं जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने वाली महिलाएं व कालेज के विघार्थि गर्मी से बचने के लिए हाथों में छतरी थामे ओर मुंह पर दुपट्टा और गमछे का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह 10 बजे के बाद से ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
बाजारों, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर महिलाएं अपने चेहरे को गमछे और दुपट्टे से ढंककर निकलती दिखाई दे रही हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए कई महिलाएं हाथों में छतरी लेकर सफर कर रही हैं। गर्मी का असर सबसे ज्यादा स्कूली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों के मुताबिक इस वर्ष गर्मी का तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को चक्कर आना, सिर दर्द और शरीर में थकान जैसी समस्याएं भी हो रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि जरूरी घरेलू सामान खरीदने ओर कालेज में बढ़ने वाले बडे विघार्थियों को अन्य कामों के लिए बाहर निकलना पड़ता है, लेकिन तेज धूप के कारण बिना चेहरे को ढंके निकलना संभव नहीं है। कई महिलाओं ने कहा कि गर्मी इतनी अधिक है कि कुछ मिनट धूप में रहने पर ही शरीर झुलसने लगता है। डॉक्टरों का कहना है की लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने कोt कहा गया है।




