सैलाना का मुख्य बजार में पेड़ो की कमी से राहगीर परेशान, तपती गर्मी से तप रहा नगर 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का मुख्य बजार में पेड़ो की कमी से राहगीर परेशान, तपती गर्मी से तप रहा नगर 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम-(sailana) नगर का मुख्य बाजार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बाजार क्षेत्र में पेड़ों की कमी के कारण राहगीरों, व्यापारियों और ग्राहकों को तेज धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार द्वारा छांव के लिए त्रिपाल (हरि नेट) बांधकर छांव कर गर्मी से निजात पा रहे रहे हैं। बारिश के मौसम में तड़के से वृक्षारोपण किया जाते हैं। लेकिन उन पौधों को लगाने के बाद ठीक से देखभाल नहीं की जाती है जिससे वह एक विशाल पेड़ के रूप में विकसित नहीं हो पता है और बीच में ही दम तोड़ देता है। कुछ व्हाट्सएप पहले में बस स्टैंड से लगाकर पैलेस चौराहे तक कहीं ज्यादा हरे पेड़ लहलहाते नजर आते थे। लेकिन पेड़ों की कटाई होने के कारण नगर में नाम मात्र पेड़ ही बचे हुए हैं।

दोपहर के समय बाजार की सड़कें तवे की तरह तपने लगती हैं और लोगों को राहत देने के लिए कहीं पर्याप्त छांव नजर नहीं आती है। गर्मी का असर इतना अधिक है कि लोग कुछ देर बाजार में रुकने से भी बच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के समय ग्राहक कम आने लगे हैं, क्योंकि तेज धूप और उमस के कारण लोग जल्दी घर लौटना पसंद कर रहे हैं। बाजार में आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों पहले बाजार क्षेत्र में कई बड़े पेड़ हुआ करते थे, लेकिन सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों के दौरान अधिकांश पेड़ काट दिए गए है। आज स्थिति यह है कि पूरे मुख्य बाजार में गिनती के पेड़ ही बचे हैं, जिनकी छांव में लोग कुछ देर राहत पाने के लिए खड़े दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *