सैलाना एवं बाजना ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
रतलाम- (एमपी की खबर) आगामी त्योहारो के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सोमवार एवं मंगलवार को सैलाना एवं बाजना ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरा द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैलाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित किराना दुकानों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
वरिष्ठ कार्यालय खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में की गई, इस कार्यवाही के दौरान बालाजी नमकीन से नमकीन का नमूना, किराना स्टोर से चन्द्र कमल घी का नमूना, नेमी ड्रायफ्रूट्स एंड स्पाइसेज सैलाना से किशमिश एवं रसगुल्ला के नमूने लिए गए।
बाजना में नेहा किराना से कोल्ड ड्रिंक एवं दाल के नमूने लिये गये। शुभम स्वयं सहायता समूह से खीर, आलू की सब्जी और गेहूं के आटा के नमूने लिये गये। पीरोदिया किराना से घी का नमूना लिया गया। योगेश किराना बजना से पताशे का नमूना लिया गया। निरीक्षण दौरान साफ सफाई को लेकर अनियमितता पाई जाने पर इसके लिए समय सीमा देते हुए सुधार सूचना नोटिस जारी की गई एवं निर्देशित किया गया कि समय सीमा पर सुधार ना किए जाने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए जांच खाद परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई-
खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानों में साफ सफाई खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण खाद्य अनुज्ञप्ति तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों में उपभोक्ताओं को शुद्ध सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।




