सैलाना में मुस्लिम समाज ने बकरी ईद पर इदगाह मे की नमाज अदा
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) नगर में गुरूवार को बकरी ईद धुमधाम से बनाई। स्थानीय मस्जिद चौराहा से 9:00 बजे बेण्ड बाजे से मुस्लिम समाज ने चल समारोह निकला। चल समारोह मुख्य मार्ग से होता हुआ जूनावास ईदगाह पर पहुंचा जहां पर ईद की नमाज मोलाना अनीस उल रहमान ने अदा करवाई। नमाज के बाद जुलूस शेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए मस्जिद पहुंचा। जहां बकरीइद की एक दूसरे को बधाई दी।
मुस्लेमीन कमेटी के सदर इदरीश भाई, शौकत खान,असलम खान पठान,आरिफ कुरेशी, इसरार मंसुरी, आशिक शाह सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जुलूस का मस्जिद चौराहे पर राम प्रसाद चंदेल, मुकेश लोढ़ा आदि ने भी सभी को पुष्प माला पहनाकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर एसडीम तरुण जैन, एसडीओपी निलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, हितेंद्र परिहार व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।




