सैलाना में रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाया, शीघ्र गिरफ्तार होंगे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाया, शीघ्र गिरफ्तार होंगे

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (sailana) नगर में शुक्रवार को रंगदारी का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रंगदारी मामले से पीड़ित एक अवयस्क के पिता के आवेदन पर दो युवकों को मुल्जिम बनाकर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ इतना फ्रैंक रहना चाहिए कि उनके साथ कोई भी हरकत वे अभिभावकों को बेहिचक बता सके।

नगर के नेहरू मार्ग निवासी मुकेश राठौड़ ने गुरुवार शाम थाना प्रभारी पिंकी आकाश को एक आवेदन देकर बताया था कि उनके नाबालिग बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक युवक ब्लैकमेल करता है। बेटे पर मानसिक दबाव बनाकर उसे डरा धमका कर घर से पैसे चुराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कारण उनका बेटा मानसिक तनाव में है और पिछले दिनों एक बार घर छोड़कर भी चला गया था।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे ने ब्लैकमेल करने वाले युवक को घर से सोने की अंगूठी और कान की बालि भी चुरा कर उसे दिए। आवेदन में अभिभावक मुकेश राठौड़ ने आशंका जताई कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। जिसकी जवाबदारी आरोपी की होगी। आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस ने तत्परता से अपनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो युवक आरोपी के रूप में सामने आए हैं आदित्य सिसोदिया एवं अंकलेश मोगीया के विरुद्ध पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *