सैलाना नगर में पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को दिए स्वीकृति पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत लाभार्थियों के लिए स्वीकृति एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को वार्ड क्रमांक 9 स्थित मोती बंगला मांगलिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र के कुल 45 हितग्राहियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। स्वीकृति पत्र प्राप्त होते ही हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया कि निकाय एवं शासन के सतत प्रयासों से नगर के अनेक परिवारों का ‘‘सबका सपना, घर हो अपना’’ का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिससे पात्र परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2022 तक नगर के कुल 547 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अब तक 91 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार सैलाना नगर में कुल 638 हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ निरंतर प्रदान किया जाता रहेगा।
योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी योजना प्रभारी अभिमन्यु ग्वाले द्वारा दी गई। इसी दौरान वार्ड पार्षद कुलदीप कुमावत, मुकेश पटेल, चंदा पारगी, विशाल धबाई, मंगलेश कसेरा, एल्डरमेन नाथूलाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत, अखिल राठौड़, किशोर कसेरा, निकाय कर्मचारी धन्नालाल परमार, विजय शर्मा, नवीन ग्वाले, सुरेश पाटीदार, महेश तंवर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल भीमसेन लहरी द्वारा किया गया एवं आभार हुक्मीचंद परिहार ने व्यक्त किया।





A very professional setup with a huge selection of tables. I love the atmosphere and the transparency of the games. I will definitely keep coming back to krevocasino.
The most transparent platform I have used in the PH region. Very intuitive design and easy to navigate. polymarketphilippines is the way to go.