सैलाना नगर का आनंद विहार कॉलोनी के रहवासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित आनंद विहार कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी में लंबे समय से बनी विभिन्न समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को नगर परिषद में उपस्थित होकर रहवासियों ने ज्ञापन में बताया कि नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने तथा कॉलोनी के पीछे स्थित कृषि भूमि से वर्षा का पानी सीधे कॉलोनी में आने के कारण हर वर्ष गंभीर जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है।
ज्ञापन में बताया गया कि बारिश के दौरान ही नहीं, बल्कि कई बार सामान्य दिनों में भी नालियों का पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। रहवासियों के अनुसार कॉलोनी के पीछे खेत स्थित हैं और पूर्व में खेत तथा कॉलोनी के बीच सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार वर्षा जल को कॉलोनी में आने से रोकती थी, लेकिन दीवार टूट जाने के बाद खेतों का पानी सीधे कॉलोनी में प्रवेश करने लगा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षा के समय खेतों का पानी खाली प्लॉटों से होकर घरों तक पहुंच जाता है। इससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है और अधिक बारिश होने पर घरों में पानी घुस जाता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है तथा सड़क और गलियां पानी में डूब जाती हैं।
रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी के कई प्लॉट लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। बरसात के मौसम में इन प्लॉटों में पानी भर जाता है और बाद में उनमें घास एवं झाड़ियां उग आती हैं। इससे सांप, बिच्छू तथा अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है। कॉलोनी में बच्चों के खेलने के कारण किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन व्यक्तियों के खाली प्लॉट हैं, उनसे प्रतिवर्ष कम से कम दो बार सफाई एवं मेंटेनेंस कराया जाए। साथ ही घास-फूस हटाने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए जाएं, ताकि रहवासियों को राहत मिल सके।
कॉलोनीवासियों ने यह भी मांग की कि कन्या शाला की ओर स्थित खेतों से आने वाले वर्षा जल को रोकने के लिए टूटी हुई दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाए अथवा अस्थायी रूप से मिट्टी, मुरम या अन्य सामग्री डालकर पानी की दिशा बदली जाए, जिससे कॉलोनी में जलभराव न हो। ज्ञापन में नगर परिषद से उक्त स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने, उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा समस्या के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी वर्षा ऋतु में हालात और गंभीर हो सकते हैं। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद कृष्णा बाई चंदेल, पार्षद मुकेश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि रामप्रसाद चंदेल सहित बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासी उपस्थित थे।





The transaction speed here is impressive. I was worried about the deposits but everything went through in seconds. Very professional setup. Highly recommend vnokvipbank.