नवनियुक्त एल्डरमैन नाथुलाल राठौड़ का किया स्वागत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नवनियुक्त एल्डरमैन नाथुलाल राठौड़ का किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर परिषद में एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति होने पर रतलाम में जन अभियान परिषद, पतंजलि योग समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव-नियुक्त एल्डरमैन नाथुलाल राठौड़ का पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव की बात है तथा इससे नगर विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। जिन्होंने नव-नियुक्त एल्डरमैन राठौड़ को शुभकामनाएं देते हुए। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अंत में एल्डरमैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वे जनसेवा एवं नगर विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *