सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने झोलाछाप फर्जी क्लीनिक पर की कार्रवाई
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (मध्यप्रदेश) जिले के सैलाना आदिवासी क्षेत्र के बेडदा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार एक निजी क्लीनिक पर ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंचे। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि क्लीनिक में ब्लड प्रेशर मापने की मशीन ही खराब पड़ी हुई है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि मंगलवार को एक महिला का मेरीकॉम का इलाज चल रहा था। विधायक कमलेश्वर डोडियार को संदेह होने पर उन्होंने क्लीनिक संचालक से एनओसी और लाइसेंस की जांच की। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किसी अन्य स्थान अडवानीया गांव के नाम पर लिया गया था। जबकि संचालन बेडदा में किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक डोडियार ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मौके पर बेडदा अस्पताल के डॉक्टर जोशी और पुलिस टीम पहुंची। संयुक्त कार्रवाई में क्लीनिक को फर्जी पाए जाने पर सील कर दिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में हाई डोज दवाएं देने वाले और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टर का समर्थन करते नजर आए, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर धन्नालाल डोडिया, निवासी नामली, लंबे समय से क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के क्लीनिक संचालित कर रहा था। इस पुरी करवाई में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा भी मोजूद थे।




