स्वर्गीय सोहनलाल डोशी की स्मृति में सेवा का संकल्प, जिला चिकित्सालय को भेंट की सामग्री
ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर रतलाम
रतलाम- (Ratlam) काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह के अनुरोध पर जिला चिकित्सालय के लिए तीन ब्लड प्रेशर इंस्ट्रूमेंट की आवश्यकता थी।
इस अवसर पर फाउंडेशन से जुड़े सदस्य दीपक डोशी के सहयोग से उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय सोहनलाल डोशी की स्मृति में तथा फाउंडेशन की सदस्या सुनीता गोविंद काकानी द्वारा हस्तनिर्मित 12 तकिए मय कवर सहित जिला चिकित्सालय को भेंट किए गए। सामग्री भेंट के दौरान केमिस्ट दीपक डोशी, दिनेश बारमेचा, डॉ. रजत दुबे, डॉ. अभिषेक अरोड़ा एवं प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।




