कलेक्टर कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर
पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई
रतलाम (कृष्णकांत मालवीय) जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके अंतर्गत पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर स्थित स्पीड ब्रेकर हटाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटेसरिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने तथा सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुसार ही ब्रेकर निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। स्पीड ब्रेकर हटाए जाने से उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक सुगम होगा तथा वाहन चालकों एवं यात्रियों को सुविधा मिलेगी।




