दो बत्ती चौपाटी के ठेला व्यापारियों को स्टे, उपायुक्त को सौंपी कॉपी
ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर
रतलाम- (Ratlam) दो बत्ती चौपाटी से ठेला व्यापारियों को हटाने के मामले में स्टे मिलने के बाद गुरुवार को ठेला व्यापारी संघ एवं कांग्रेसजनों ने स्टे की प्रति नगर निगम उपायुक्त को सौंपी। इस दौरान व्यापारियों ने उनके रोजगार से जुड़े मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
स्टे की प्रति सौंपने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, कमरुद्दीन कछवाया, हिम्मत जेतवार सहित बड़ी संख्या में ठेला व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि उनका रोजगार प्रभावित न हो और मामले में न्यायसंगत कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छोटे व्यापारियों के रोजगार से जुड़े इस मामले में वे उनके पक्ष को प्रशासन के समक्ष रखते रहेंगे।




