सैलाना सांदीपनि शा मॉडल स्कूल में गायिका आशा भोंसले को श्रृद्धांजलि की अर्पित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा रतलाम।
रतलाम- (मध्यप्रदेश) सैलाना का सांदीपनि शा मॉडल स्कूल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अनोखे अंदाज में महान गायिका आशा भोंसले को उनके प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
कार्यकम में सर्व प्रथम आशा भोंसले जी के जीवन संघर्षों और उनकी गायन यात्रा की संक्षिप्त झलक विद्यार्थियों को दिखाई गई। कमलेश पाटीदार द्वारा आशा भोंसले जी का जीवन परिचय दिया गया। संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के लिए हमने विशेष रूप से रखा ताकि वे हमारे देश की संगीत और गायन की धरोहर और उनके अवदान के बारे में जान सके।
अभी न जाओ छोड़कर ये दिल अभी भरा नहीं आज जाने कि जिद ना करो आशा भोंसले जी के इस गीत के जरिये स्वरांजलि देते हुए जब संगीत शिक्षक नवीन उपाध्याय ने अपने सुरीले अंदाज में सुनाया तो सभी की आंखें नम हो गई।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने संगीत वाद्ययंत्रों पर आशा भोंसले जी के बेहतरीन गीतों की धुनों को प्रस्तुत किया।
शिक्षक योगेश परमार, सुरेश बानिया, इमरोज खान, ऋषिकांत देवड़ा, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार, श्वेता नागर, सुरभि व्यास, शारदा गौड़, नाविस्ता अली, सलोनी सोनावा आदि ने भी आशा भोंसले जी के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम मे सस्था के वरिष्ठ शिक्षक अशोक सिंह गौर, रवि जोनवल, कैलाश मकवाना, lN प्रजापत, रेव सिंह वासुनिया आदि उपस्थित थे।




