जूता-चप्पल व्यापारियों के समर्थन में 21 अक्टूबर को बाजार बंद रखने की अपील

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जूता-चप्पल व्यापारियों के समर्थन में 21 अक्टूबर को बाजार बंद रखने की अपील

मारपीट के विरोध में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सुबह 10:30 बजे राजवाड़ा चौक पर एकत्रित होंगे व्यापारी

रतलाम- (एमपी की खबर) जिले के सैलाना नगर के सदर बाजार स्थित जूता-चप्पल की दुकान पर हुए विवाद और दुकानदार व उसके परिजनों के साथ कथित मारपीट के विरोध में व्यापारी महासंघ सैलाना ने 21 अक्टूबर 2026 को सैलाना बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों ने घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारी महासंघ की ओर से जारी अपील के अनुसार, बुधवार को सुबह 10:30 बजे तक सैलाना के बाजार बंद रखे जाएंगे। इस दौरान व्यापारी एकजुट होकर घटना के विरोध में अपना समर्थन जताएंगे। बंद के दौरान माननीय अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन स्थानीय थाना भवन पर दिया जाएगा, जिसमें घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। व्यापारी महासंघ ने नगर के सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से बंद में सहयोग करने तथा सुबह 10:30 बजे राजवाड़ा चौक पर एकत्रित होने की अपील की है। महासंघ का कहना है कि घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।