समाज के युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, मनीष व्यास बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

समाज के युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, मनीष व्यास बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा रतलाम।

रतलाम- (मध्यप्रदेश) श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का विषय है कि समाज की नवगठित श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण राष्ट्रीय युवा संस्था में सैलाना के सक्रिय, ऊर्जावान एवं सेवाभावी युवा मनीष व्यास को युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

मनीष व्यास लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं युवा वर्ग को जागरूक करने के कार्यों में निरंतर अग्रणी रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि मनीष व्यास की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को एक मजबूत दिशा प्राप्त होगी। उनकी नेतृत्व क्षमता से समाज के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर समाज के इष्ट-मित्रों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मनीष व्यास को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *