सैलाना नगर में मिशन जल-सैलाना सरोकार- सैलाना सरोकार ग्रुप ने ‘जल सेवा अभियान’ की संभाली कमान”

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में मिशन जल-सैलाना सरोकार- सैलाना सरोकार ग्रुप ने ‘जल सेवा अभियान’ की संभाली कमान”

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में परोपकार और जनसेवा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैलाना सरोकार ग्रुप द्वारा ‘जल सेवा अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ की गई।

जल सेवा अभियान का शुभारंभ चैतन्य हनुमान मंदिर पर जितेन्द्र सिंह राठौर, मनोज भंडारी, संजय बाफना, संतोष धबाई, सुशील पटेल ने पूजन कर किया। इसके पश्चात जल सेवा में उपयोग होने वाले टैंकर का पूजन वरिष्ठ नागरिक दयानंद पाठक, नवनियुक्त एल्डरमैन नाथुलाल राठौड़, दिनेश आसरा, ललित कसेरा, मनीष सोनी व प्रशान्त मांडोत ने किया।

सेवाकार्य प्रमुख बाबूलाल पाटीदार ने सभी से इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की ओर बताया कि इस पहल के पीछे सोशल मीडिया पर उठी एक छोटी सी मांग ने बड़ा रूप ले लिया। दरअसल प्याऊ एवं जल मंदिरों में पानी की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के दौरान नगर परिषद सैलाना के अधिकारियों द्वारा पानी उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई गई थी। इसके बाद सैलाना सरोकार ग्रुप ने जिम्मेदारी उठाते हुए स्वयं आगे बढ़कर इस सेवा कार्य का बीड़ा उठाया।

इसी दौरान सर्वप्रथम सैलाना पुलिस थाना द्वारा संचालित प्याऊ का उद्घाटन थाना प्रभारी पिंकी आकाश की उपस्थिति में किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने नगर के विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित जल मंदिरों और प्याऊ स्थलों पर पहुंचकर टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की।

सैलाना सरोकार के इंद्रेश चंडालिया ने बताया कि आज के समय में जहां सोशल मीडिया को अक्सर फिजूल और अनावश्यक बातों का माध्यम माना जाता है, वहीं कभी-कभी यही प्लेटफॉर्म सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी बनता है। इसी प्रेरणा से यह जनसेवा का कार्य प्रारंभ हुआ है। ग्रुप के सदस्य हरीश सिलावट ने एक छोटी सी पहल पर नगर के समाजसेवी कार्यकर्ताओ के सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील राज शर्मा, भंवर सिलावट, नंदकिशोर राठौड़, बुरहान लुकमानी, कृष्णकांत मालवीय, सुरेन्द्र मेहता, सौरभ रांका, अंजिल चंडालिया, प्रमोद भंडारी, प्रशांत दवे, राजेन्द्र सोलंकी, निर्मल कोठारी, पंकज चण्डालिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *