ग्राम बासिंद्रा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर रतलाम
रतलाम- (sailana) सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासिंद्रा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय धावड़िया मैं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड और शाला के सभी बच्चे, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और भारत स्काउट गाइड की गाइडर भुली मुनियां एवम दिनेश परमार सर और टीना वर्मा उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण जनप्रतिनिधि द्वारा समयानुसार संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश परमार सर और गाइडर भुली मुनियां ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शिक्षक पालक संघ के सदस्य और पालकगण उपस्थित रहे। विभिन्न आयोजित कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चो ने सक्रिय सहभागिता करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। भुली मुनियां और दिनेश परमार द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गई और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर्व के बारे में बताया गया कि यह हमारा सौभाग्य हैं, कि हम स्वंतत्र भारत में पैदा हुए, हम उन सभी महान क्रांतिकारियों को नमन करते हैं, जिन्होंने इस आज़ादी की लड़ाई में संघर्ष कर अपने प्राणों का बलिदान देकर अपना सर्वस्व न्यौछावर इस देश पर कर दिया।




