रतलाम में थोक किराना व्यापारी संघ के चुनाव सम्पन्न, मनोज झालानी 13वीं बार अध्यक्ष

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में थोक किराना व्यापारी संघ के चुनाव सम्पन्न, मनोज झालानी 13वीं बार अध्यक्ष

सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा, एमपी की खबर रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शहर के थोक किराना व्यापारियों की प्रमुख संस्था थोक किराना व्यापारी संघ की द्विवार्षिक साधारण बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संस्था के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। व्यापारियों ने करतल ध्वनि के बीच मनोज झालानी को लगातार 13 वीं बार अध्यक्ष चुना, जबकि संजय पारख को 9 वीं बार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मनोज झालानी पिछले 26 वर्षों से लगातार संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। दोनों पदाधिकारियों के पुनः निर्विरोध चयन पर उपस्थित व्यापारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। चुनाव से पहले मनोज झालानी को भारत उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भी संघ की ओर से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद झालानी ने संघ की गतिविधियों और व्यापारियों के सामने आने वाली आगामी चुनौतियों पर विचार साझा किए।

बैठक में संघ के संरक्षक गोविंद अग्रवाल एवं राजेंद्र राठौड़ ने व्यापार और कानून से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। जगदीश मंत्री ने संस्था की आगामी कार्ययोजना रखी, जबकि राजेश सियार ने नए सरकारी नियमों और आगामी साधारण बैठक की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संजय पारख ने किया और आभार राजेश दरक ने माना। बैठक में संघ के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य मौजूद रहे।