सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय,कलेक्टर को लिखा पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। विधायक डोडियार ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री मिशा सिंह को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सैलाना क्षेत्र के कई गांवों में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए भी पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। विधायक ने कलेक्टर से मांग की है कि जिन गांवों में समस्या अधिक गंभीर है, वहां तत्काल सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए। साथ ही टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, नई बोरिंग तथा पाइपलाइन व्यवस्था जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द लागू की जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। विधायक डोडियार ने कलेक्टर से इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी आग्रह किया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कदम उठाता है और क्षेत्रवासियों को राहत कब तक मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *