सैलाना में पटवारियों को नए पदस्थापन स्थल एवं अतिरिक्त हल्कों का सौपा प्रभार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में पटवारियों को नए पदस्थापन स्थल एवं अतिरिक्त हल्कों का सौपा प्रभार

पटवारियों के बदलाव, प्रशासन ने जारी किया आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना द्वारा पटवारियों के हल्कों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित पटवारियों को नए पदस्थापन स्थल एवं अतिरिक्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार तहसील सैलाना में पदस्थ पटवारी उंकार भूरिया को नया हल्का क्रमांक 26- सैलाना आवंटित किया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त रूप से हल्का क्रमांक 24- करिया का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं कैलाश खराड़ी को हल्का क्रमांक 27- भीलों की खेड़ी में पदस्थ किया गया है। इनके साथ अतिरिक्त रूप से हल्का क्रमांक 32- सांसर का दायित्व भी सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक यथावत रहेगा।

आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर (भू-अभिलेख) रतलाम, तहसीलदार सैलाना, राजस्व निरीक्षक सैलाना सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। संबंधित पटवारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *