सैलाना में राष्ट्रीय पक्षी मोर को करंट लगने से हुई मौत
रतलाम- (Ratlam) गुरुवार सुबह सैलाना नगर के कुमावत मोहल्ले में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के करंट लगने से मृत्यु होने कि घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू की।
वन विभाग रेंजर राधेश्याम जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोर की मौत बिजली करंट लगने से होना सामने आई है। वहीं नियमानुसार पोस्टमार्टम एवं अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर मोर की अंत्येष्टि करवाई गई। रैंजर राधेश्याम जोशी, वन क्षेत्रपाल नारायण कटारा, वनपाल रघुवीर सिंह चुंडावत, वनपाल कालू व चौकीदार की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया
स्थानीय नागरिकों ने खुले विद्युत तारों और असुरक्षित बिजली व्यवस्थाओं को वन्यजीवों के लिए खतरा बताते हुए प्रशासन से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




