सैलाना थाना क्षेत्र में पैदल जा रही 2 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने मारी टक्कर
गम्भीर रूप से घायल बच्चियों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
रतलाम- (एमपी की खबर) रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास मोटर साईकिल सवार ने एक पैदल जा रही 2 बच्चियों को टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। जिसमें दो बच्चियां घायल हो गई है। दोनों घायलों को डायल-112 की सहायता से तत्काल स्वास्थ्य केंद्र की ओर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक किशन मचार एवं पायलट बहादुर नीनामा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल जा रही 2 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बच्चियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल सरवन में भर्ती कराया, जहाँ घायल बच्चियों का उपचार किया जा रहा है।




