सैलाना वन विभाग परिसर में इको टूरिज्म गार्डन बना आकर्षण का केंद्र
100 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस और थीम आधारित वन विकसित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana). नगर में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा विकसित किया गया इको टूरिज्म गार्डन इन दिनों पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। वन विभाग के रेंजर राधेश्याम जोशी ने बताया कि गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस के पौधों का विशेष संग्रह तैयार किया गया है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि गार्डन में लगभग 100 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों को प्रसिद्ध सैलाना कैक्टस गार्डन से लाकर यहां विकसित किया गया है। कैक्टस संग्रह को तैयार करने के लिए अप्रैल 2017 में पौधारोपण किया गया था, जबकि गार्डन के निर्माण और विकास का कार्य वर्ष 2016-17 में प्रारंभ किया गया था। रेंजर जोशी के अनुसार इको टूरिज्म गार्डन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को इको-फ्रेंडली वातावरण प्रदान करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। गार्डन की नियमित देखरेख की जाती है। परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा आस-पास गंदगी न हो, इसके लिए भी लगातार निगरानी रखी जाती है। इसी कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य व पेड़-पौधे लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रही है।
नगर वाटिका का भी हो रहा है, विस्तार-
इको टूरिज्म गार्डन के साथ- साथ नगर वाटिका का भी चरणबद्ध विकास किया जा रहा है। यहां पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए कई नई सुविधाएं और आकर्षक संरचनाएं विकसित की गई हैं। वाटिका में आकर्षक लुकिंग गेट, टिकट काउंटर, विभिन्न प्रकार के शोभादार पौधे तथा कई थीम आधारित वन तैयार किए जा रहे हैं। वाटिका में नक्षत्र वन, राशि वन, मानव वन, किड्स गार्डन, पगोड़ा, नवग्रह वन तथा त्रिफला वन जैसे विशेष आकर्षण विकसित किए गए हैं। इसके अलावा परिसर में फाइबर से निर्मित डॉल्फिन स्टैच्यू, सेल्फी प्वाइंट व क्षेत्र के प्रसिद्ध पक्षी खरमोर से संबंधित जानकारी देने वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
पर्यटकों के लिए बन रहा पसंदीदा स्थल-
वन विभाग के प्रयासों से विकसित यह इको टूरिज्म गार्डन और नगर वाटिका अब स्थानीय नागरिकों के साथ- साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल बनते जा रहे हैं। प्राकृतिक वातावरण, दुर्लभ कैक्टस संग्रह, आकर्षक उद्यान और थीम आधारित वन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मनोरंजन और ज्ञानवर्धन का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। वन विभाग का मानना है कि आने वाले समय में इन स्थलों के और अधिक विकास से सैलाना क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।





Honestly the best experience I have had with slots recently. The payouts are fair and the interface is super smooth. Check out phggjili for a great time.