सैलाना क्षेत्र में दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो व्यक्तियों को डायल-ज्ञ112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (sailana) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सैलाना बाय-पास पर दो मोटर साईकिल की आपस में भिड़ंत हो जाने से दो बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मंगलवार को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सैलाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तुरंत मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक दिनेश पाटीदार एवं पायलट यूसुफ शाह ने पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिलों की आपस में टक्कर हो गई थी। जिसमें दो बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 के जवानों ने तत्परता और संवेदन शीलता दिखाते हुए दोनों गंभीर घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सैलाना में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया है।




