राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई ‘लघु भारत’ की झलक
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) भारत भारती, रतलाम द्वारा सामाजिक समरसता, सद्भावना और सांस्कृतिक एकात्मता को समर्पित सद्भावना-मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, फूड कार्निवाल “स्वाद-स्पंदन” एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन थ्री सिक्स्टी डिग्री टर्फ, त्रिवेणी रोड पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप रहे। अध्यक्षता विनय पत्राले ने की, जबकि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा एवं अर्चना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच सद्भावना- मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अलग- अलग प्रांत की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान की टीम विजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के कप्तान भूपेंद्र सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान योगेश को अतिथियों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट का सफल संचालन राकेश यादव, गोपाल मजावादिया, आर सी तिवारी द्वारा किया गया।
आयोजन का विशेष आकर्षण फूड कार्निवाल “स्वाद-स्पंदन” रहा, जिसमें लगभग तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेशों के पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिंध सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति और खान-पान की झलक प्रस्तुत कर भारतीय विविधता एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर परिचय दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने तोषी शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथि चेतन कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द, सद्भाव और आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं तथा इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में विनय पत्राले ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन “लघु भारत” की संकल्पना को साकार करते हैं, जहां विभिन्न प्रांतों, समाजों, संस्कृतियों और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिलता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा ने भारत भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करने वाले प्रेरक उपक्रम हैं। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।
समारोह में गुरु तेग बहादुर स्कूल समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय गुरनाम सिंह डंग तथा स्वर्गीय अश्विनी कुमार शर्मा को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत ‘सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, भगत भदौरिया, राजपूत समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, समाजसेवी मदन सोनी, जगदीश पहलवान सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप नगले ने किया। आयोजन की भूमिका एवं उद्देश्य पर अदिति दवेसर, रतलाम संयोजिका, भारत भारती ने प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत अदिति दवेसर, डॉ. प्रवीणा दवेसर, प्रवीण रामावत, राकेश यादव, रुद्राक्ष दवेसर एवं किरण छाबड़ा ने किया। इस कार्यक्रम में मीनाक्षी मलिक, राहुल सक्सेना, विक्रम, मोनिका नायर, सौरभ शर्मा, रुद्राक्ष दवेसर, पारस टॉक, नरेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में डॉ. प्रवीणा दवेसर, प्रदेश संयोजिका, भारत भारती ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, समाज प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।





Everything about this site is professional. From the login process to the game selection, it is all top notch. Try jiligocasinologin
Such a fun experience! The promotions they offer are actually fair and the registration process was a breeze. I am loving the vibes here. jilibeecasino
Using Skrill for deposits here makes everything so much easier. Fast transactions and a wide selection of slots. onlinecasinoskrill is awesome.