शहर के फ्रीगंज रोड चौड़ीकरण के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी और रहवासी ने, दुकानों वे मकानों पर लगाए पोस्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शहर के फ्रीगंज रोड चौड़ीकरण के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी और रहवासी ने, दुकानों वे मकानों पर लगाए पोस्टर

दीपावली से एक दिन पहले अनूठे तरीके से दर्ज कराया विरोध, बोले- विकास चाहिए, विनाश नहीं; रोजगार चाहिए, बेरोजगारी नहीं

रतलाम- (मोहित शर्मा) शहर के फ्रीगंज रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के व्यापारी एवं रहवासी एकजुट होकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। दीपावली से एक दिन पूर्व क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों ने अपनी दुकानों एवं मकानों के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए। पोस्टरों पर “हम विनाश नहीं, विकास चाहते हैं, हम बेरोजगारी नहीं, रोजगार चाहते हैं” जैसे संदेश लिखकर क्षेत्रवासियों ने अपनी चिंता और मांगों को सामने रखा।

व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई से उनकी वर्षों पुरानी दुकानों और आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। वहीं, क्षेत्र के मकानों एवं फ्लैटों में रहने वाले परिवारों को भी अपने आशियाने प्रभावित होने और बेघर होने की चिंता सता रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर व्यापारियों की रोजी-रोटी और परिवारों के आशियाने प्रभावित नहीं होने चाहिए। उनका मांग है कि सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाते समय प्रभावित व्यापारियों एवं रहवासियों के हितों, उचित न्याय और पुनर्वास का विशेष ध्यान रखा जाए। पीड़ित व्यापारी एवं रहवासी संघ, फ्रीगंज रोड की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विकास ऐसा होना चाहिए, जिसमें किसी का व्यापार और किसी का घर न उजड़े।