पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारी को विदाई दी गई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारी को विदाई दी गई

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) रतलाम पुलिस महकमे के सहायक उप निरीक्षक नरसिंह डोडियार एवं कार्य. प्र आर. राजकुमार शर्मा द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत द्वारा शासकीय सेवक को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामनाए भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *