सेफ क्लिक अभियान 2.0″ का सातवां दिवस- रैलियों, नुक्कड़ जनजागरूकता एवं जनसंवाद के माध्यम से रतलाम पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
जिलेभर में रैली, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं सभाओं के माध्यम से हजारों नागरिकों को किया जागरूक। प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, बैंक परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा, NCRP एवं हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी। थाना रिंगनोद की जागरूकता रैली में साइबर सुरक्षा के साथ CPR प्रशिक्षण भी दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो के मार्ग दर्शन में जिलेभर में साइबर जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के सातवें दिवस (30 जून 2026) पर “नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता रैली दिवस” के रूप में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, बैंक परिसरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रैलियां, जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
रैली एवं जनजागरूकता के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश-
अभियान के अंतर्गत नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना रिंगनोद की अनूठी पहल-
थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा दूध डेयरी चौराहा से बस स्टैंड चौपाटी तक साइबर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन एवं युवाओं ने भाग लिया। रैली के पश्चात बस स्टैंड चौपाटी पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियां बताई गईं।
जिनमें- ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
अज्ञात लिंक एवं संदेशों पर क्लिक न करें।
केवल सुरक्षित वेबसाइट एवं मोबाइल एप का उपयोग करें।
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
अपने बैंक पासवर्ड एवं पिन किसी को न बताएं।
इसके साथ ही रिंगनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. महावीर चौधरी द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
जिलेभर में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम-
थाना पिपलौदा द्वारा कस्बा पिपलौदा में साइबर जागरूकता रैली निकालकर बैंक परिसर एवं प्रमुख चौराहों पर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रकार, बचाव के उपाय, हेल्पलाइन 1930 एवं NCRP पोर्टल की जानकारी दी गई।
महिला थाना रतलाम में थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी एवं महिला पुलिस स्टाफ द्वारा आमजन विशेषकर महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
थाना जावरा शहर में उपनिरीक्षक शशिकला चौहान एवं उपनिरीक्षक कमाल सिंह बामनिया द्वारा सिविल अस्पताल जावरा में मरीजों, परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना ताल द्वारा हाट बाजार में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा CPR की ट्रेनिंग भी दी गई।
थाना बड़ावदा द्वारा नगर क्षेत्र में साइबर जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया।
थाना बरखेड़ाकला द्वारा ग्राम मोरिया एवं ग्राम रलायता में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना सरवन द्वारा ग्राम बेड़दा में ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया।
थाना दीनदयाल नगर द्वारा सुभाष नगर में युवाओं एवं आमजन के साथ बैठक आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
रतलाम पुलिस की अपील- रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करें।
“सुरक्षित क्लिक करें, सुरक्षित रहें-यही सेफ क्लिक अभियान 2.0 का संदेश है।”





Love how easy it is to use GCash here. No more waiting for hours for my money to reflect. Best integration I have seen at playtimeappgcash.