संध्याकालीन वार्ड वार शिविरों का आयोजन किया प्रारंभ
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए जिले की सभी नगर पालिका/नगर परिषदों जावरा, आलोट, सैलाना, एवं धामनोद में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायं 6 बजे से संध्याकालीन वार्ड वार शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
जिसमें जल से संबंधित समस्याओं की कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। सफाई से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुई एवं 7 अन्य शिकायतें निर्माण एवं लाडली बहना योजना से संबंधित थी। पीओ डूडा अरुण पाठक द्वारा नगर परिषद आलोट पहुंचकर शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शिविरों की प्रतिदिन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा समीक्षा भी की जा रही है।




