रतलाम के श्री कालिका माता मेले में आज आएंगे धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली और सुंदर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम के श्री कालिका माता मेले में आज आएंगे धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली और सुंदर

अभिनेता कुश शाह और मयूर वकानी ने वीडियो जारी कर दी आने की पुष्टि, नगर निगम की ओर से आयोजित नवरात्रि मेले में होंगे शामिल

रतलाम (मोहित शर्मा) शहर के श्री कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में इस बार टीवी जगत के चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभा चुके अभिनेता कुश शाह और सुंदर का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूर वकानी गुरुवार, 15 अक्टूबर को आज रतलाम पहुंचेंगे। दोनों कलाकार मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेलिब्रिटी नाइट कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों अभिनेताओं ने वीडियो संदेश के माध्यम से रतलाम आने की पुष्टि की थी। इसके बाद मेले में उनके कार्यक्रम को लेकर दर्शकों और धारावाहिक के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता का माहौल देखने को मिला।

वीडियो संदेश के जरिए दी जानकारी

धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देशभर में लोकप्रिय है। इस शो के किरदारों को दर्शकों के बीच खास पहचान मिली है। अभिनेता कुश शाह ने शो में गोली के किरदार से अपनी अलग पहचान बनाई, जबकि मयूर वकानी सुंदर के किरदार के लिए जाने जाते हैं। दोनों कलाकारों का रतलाम आगमन मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा रहेगा। वीडियो संदेश के जरिए उनके आने की पुष्टि होने से कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट है।

रतलाम निगम की ओर से आयोजित हो रहा मेला

श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इस मेले में स्थानीय नागरिकों के साथ आसपास के तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग भी पहुंचते है। 15 अक्टूबर को होने वाली सेलिब्रिटी नाइट में दोनों अभिनेताओं की उपस्थिति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। प्रशंसकों को कलाकारों से रूबरू होने का मिलेगा मौका टीवी धारावाहिकों के लोकप्रिय कलाकारों को अपने शहर में देखने का अवसर स्थानीय दर्शकों के लिए खास होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों को करीब से देखने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलता है।