कालिका माता मंदिर परिसर महाकाल लोक की तर्ज पर आधुनिक होगा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कालिका माता मंदिर परिसर महाकाल लोक की तर्ज पर आधुनिक होगा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) म.प्र. सरकार आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुक्रम में उज्जैन में महाकाल लोक के बाद रतलाम में कालिका माता लोक विकसित करने की योजना बन गई है। इस योजना को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर मिशा सिंह से कालिका माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान इंजीनियरों ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया रुप महाकाल लोक की तरह सुंदर दिखाई देगा। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर अष्ट कोणिय रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अष्ट कोण के प्रत्येक कोण पर माताजी की मूर्ति के स्वरुपों की आकर्षक झांकी दिखाई देगी, इसमें माँ दुर्गा के नौ रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का दर्शन कर सकेंगे। बैठक के दौरान कालिका माता मंदिर का विस्तृत स्वरुप, झाली तालाब का स्वरुप, बगीचा, भोजन का स्टाल, पार्किंग झोन, टायलेट ब्लॉक, छायादार मार्ग आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।

One thought on “कालिका माता मंदिर परिसर महाकाल लोक की तर्ज पर आधुनिक होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *