जिला कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) नीट परीक्षा का आयोजन रविवार 21 जून को रतलाम जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रतलाम जिले के साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज रतलाम तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
केंद्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शहर एसडीएम तरुण जैन, परीक्षा प्रभारी एवं एसडीएम आर्ची हरित, प्राचार्य वाय के मिश्रा तथा विभिन्न अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।





Very professional setup and the promotions are actually rewarding. I feel like a valued player every time I log in. Cheers to brbetfalcons