सैलाना नगर में पंच दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ का किया शुभारंभ
नानी बाई का मायरा कथा 9 मई से शुरू
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर में सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल रंगवाड़ी मोहल्ला देवरी चौक सैलाना के तत्वावधान में शुक्रवार को पंच दिवसीय एक कुंडात्मक श्री शतचण्डी महायज्ञ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत हेमाद्रि संकल्प, दश विधि स्नान, यज्ञोपवीत धारण, प्रायश्चित हवन, गणपति पूजन, मंडप प्रवेश, सर्व देवता आवाहन एवं पूजन, अग्नि स्थापना, सर्वदेव हवन, दुर्गा पाठ एवं महाआरती का आयोजन शीतला माता मंदिर देवरी चौक नेहरू मार्ग में संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शर्मा ‘छोटे मुरली महाराज’ सैलाना के आचार्यत्व में सम्पन्न हो रहा है।
9 मई से शुरू होगा, नानी बाई का मायरा कथा-
9 मई शनिवार को सर्वदेव पूजन, दुर्गा पाठ, हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। 9 मई शनिवार से 11 मई सोमवार तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से प्रसिद्ध कथावाचक पंडित ललित जी शास्त्री सांगा खेड़ा के मुखारविंद से “नानी बाई को मायरो” कथा का आयोजन होगा। सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से पंच दिवसीय धार्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




