सैलाना एसडीएम जैन ने किया उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam) सैलाना में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मिशा सिंह के मार्ग दर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। शुक्रवार को सैलाना एसडीएम तरूण जैन ने सैलाना क्षेत्र में गेहूं उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया गया तथा किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।




