महुडीपाड़ा गांव में उत्साह पूर्वक मनाई गई राणा पूँजा भील की जयंती

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

महुडीपाड़ा गांव में उत्साह पूर्वक मनाई गई राणा पूँजा भील की जयंती

ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय, एमपी की खबर रतलाम

रतलाम- (एमपी की खबर) सैलाना क्षैत्र के ग्राम पंचायत सकरावदा के गाँव महुडीपाड़ा में महान योद्धा राणा पूँजा भील की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने राणा पूँजा भील के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उनके शौर्य, पराक्रम और ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। समारोह में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी दौरान प्रकाश राणा, लालू राणा, कालू राणा, हेमराज भावर, लक्ष्मण मईडा, ईश्वर डोडियार, कमल भावर, बबलू भावर, राकेश सिंघाड़ा और बंटी राणा सहित कई युवाओं ने सहभागिता निभाई।