“नशे से दूरी – है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम/सैलाना- (मध्यप्रदेश) युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में “नशे से दूरी – है जरूरी” 2.0 अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता तथा 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एसडीओपी नीलम बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा यदि खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी बुराइयों से स्वतः दूर रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, विद्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने के संकल्प के साथ हुआ।





Such a friendly community and the rewards are actually generous. Loving my time on jililoveapp