सैलाना सहित छह क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम/सैलाना- (मध्यप्रदेश) सरवन, सैलाना, शिवगढ़, बाजना, रावटी एवं कूदनपुर क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्याओं को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सैलाना विद्युत मंडल के सहायक यंत्री श्याम रायकवार को जनहित में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई।
ज्ञापन में क्षेत्र में व्याप्त अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने तथा किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों का कामकाज तथा ग्रामीण क्षेत्रों की दैनिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद उन्हें समय पर नहीं बदला जाता, जिससे ग्रामीणों को कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। लो-वोल्टेज के कारण घरेलू एवं कृषि उपयोग के विद्युत उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जले एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा किसानों को निर्धारित समयानुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने और ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, सरपंच संघ अध्यक्ष जमना मईडा, जयस जिला अध्यक्ष कालू बरोड, सरपंच प्रतिनिधि विनीत भावर, विनित भाभर सरपंच, कालू बारोड जयश जिला अध्यक्ष, अतुल निनामा, शंकर भाई मईडा, सुभाष मईडा, सुनील मईडा, लक्ष्मण राणा, कैलाश चरपोटा, सन्तोष चारेल, मानसिंह मईडा, वेलजी पटेल, संजय मईडा, छोटू भावर, सरपंच सुनील निनामा, बापू चरपोटा, प्रकाश मईडा, देवू भागोरा, प्रकाश खराड़ी, एलाम निनामा, राकेश नानालाल हारी, मुकेश भागोरा, डुंगरसिंह डिंडोर, रमेश खराड़ी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





The slot variety is insane! I spent hours trying different games and they all look stunning. Big wins are actually possible at jilicashslot
Really impressed with the customer support here. They answered my questions in minutes and the gameplay is top notch. brxlxwin is definitely a winner.
My first time trying injalwalogin and I am already hooked. The dashboard is super clean and navigating between games feels completely natural. Withdrawals go through without weird delays and the promotions are actually worth claiming. Great platform that really cares about player comfort. injalwalogin