ग्राम पंचायत गराड में लाखों रुपए के सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना आदिवासी अंचल में सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल ने लाखों रुपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया है।
ग्राम पंचायत गराड के सरपंच कांतिलाल खराड़ी ने बताया कि गांव में बीते समय से सामुदायिक भवन की कमी नजर आ रही थी। किसी को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत गराड में सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल द्वारा लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद अध्यक्ष चारेल ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हर्ष उल्लास के साथ भूमि पूजन किया। जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव में सामुदायिक भवन बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर हो जाएगी। ग्रामीणों को गांव में ही पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने लगेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष चारेल का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कांतिलाल खराड़ी, उप सरपंच विनोद खराड़ी, सचिव समरथ मईडा, सहायक सचिव रमेश निनामा, मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंद्र डोडियार, मंडल महामंत्री सुनील तोतला, पूर्व सरपंच प्रभुलाल खराड़ी, बाबूलाल खराड़ी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।




