सैलाना पुलिस को व्यापारी संगठनों ने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए दिए 20 हजार रुपये

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस को व्यापारी संगठनों ने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए दिए 20 हजार रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (sailana) नगर परिषद द्वारा विधायक निधि से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों को जनहित में पुलिस विभाग को सौंपे जाने के बाद नगर में बंद पड़े कैमरों की मरम्मत के लिए व्यापारियों ने सराहनीय पहल की है।

सराफा एसोसिएशन, खाद-बीज व्यापारी एसोसिएशन, किराना व्यापारी एसोसिएशन एवं मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 20 हजार रुपये की राशि थाना प्रभारी पिंकी आकाश को सौंपी। यह राशि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत एवं उन्हें पुनः चालू कराने के उद्देश्य से एकत्रित की गई है।

इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के ओम प्रकाश सोनी, मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, खाद-बीज व्यापारी एसोसिएशन के बुरहान लुकमान, किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मांडोत सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कहा कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का सुचारु रूप से संचालित रहना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *